बस्ती। पुलिस अधीक्षक बस्ती यशवीर सिंह ने अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र एवं उपहार भेंट कर सम्मानित करते हुए भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर उनके उज्ज्वल एवं सुखद भविष्य की कामना भी की गई।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों ने अपने पूरे सेवाकाल में निष्ठा, ईमानदारी और लगन के साथ दायित्वों का निर्वहन किया है। उनकी सेवाएं पुलिस विभाग के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगी।
विदाई समारोह में पुलिस उपाधीक्षक संजय सिंह, क्षेत्राधिकारी कलवारी तथा उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस उपेन्द्र नाथ दुबे, थाना रुधौली को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। दोनों अधिकारी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए हैं।
समारोह में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सेवानिवृत्त अधिकारियों के परिजन भी कार्यक्रम में शामिल हुए। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दोनों अधिकारियों के योगदान की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय और सफल जीवन की कामना की।

No comments:
Post a Comment