<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, May 31, 2026

राष्ट्रीय सर्व जनकल्याण संकल्प पार्टी 7 जून को करेगी संगठन विस्तार, मुख्य पदाधिकारियों की होगी घोषणा


गोरखपुर। जनहित, सामाजिक न्याय और राष्ट्रसेवा के उद्देश्य को लेकर आगे बढ़ रही राष्ट्रीय सर्व जनकल्याण संकल्प पार्टी को देश के विभिन्न राज्यों और जिलों से लगातार जनसमर्थन प्राप्त हो रहा है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पाण्डेय ने सोशल मीडिया के माध्यम से कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की विचारधारा से प्रभावित होकर हजारों लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जनता के विश्वास और सहयोग ने संगठन को नई ऊर्जा प्रदान की है, जिसके बल पर पार्टी समाज के सभी वर्गों की आवाज बनने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रही है। श्री पाण्डेय ने बताया कि पार्टी के औपचारिक गठन, संगठनात्मक विस्तार तथा मुख्य पदाधिकारियों के नामों की घोषणा के लिए प्रथम बैठक एवं पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन 7 जून को प्रातः 11 बजे गोरखपुर महानगर के एक प्रतिष्ठित स्थान पर किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में गोरखपुर सहित आसपास के विभिन्न जिलों एवं अन्य राज्यों से जुड़े सदस्य, कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और युवा भाग लेंगे। पार्टी का मुख्य उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को सम्मान, सुरक्षा और विकास के समान अवसर उपलब्ध कराना है।
राष्ट्रीय सर्व जनकल्याण संकल्प पार्टी शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, किसान कल्याण, महिला सशक्तिकरण, युवा उत्थान तथा सामाजिक न्याय जैसे मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए जनहित के प्रश्नों को मजबूती से उठाने का कार्य करेगी। संगठन लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ बनाने के लिए भी प्रतिबद्ध है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि देश को ऐसी सकारात्मक सोच और मजबूत जनआंदोलन की आवश्यकता है, जो जनता की समस्याओं को समझकर उनके समाधान के लिए कार्य करे। उन्होंने सभी सदस्यों, कार्यकर्ताओं, माताओं, बहनों और नागरिकों से 7 जून को आयोजित बैठक में शामिल होकर संगठन को मजबूती प्रदान करने की अपील की।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages