<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, May 31, 2026

770 ग्राम गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, कार बरामद


गोरखपुर। थाना कैंट पुलिस एवं एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 770 ग्राम अवैध गांजा के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से तस्करी में प्रयुक्त एक चार पहिया वाहन भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार चेकिंग अभियान के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान बिहार के सिवान जनपद निवासी संजय कुमार यादव, गोरखपुर के गोला क्षेत्र निवासी सत्यम शुक्ला तथा गुलरिहा क्षेत्र निवासी मोहम्मद असलम के रूप में हुई है।
बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना कैंट में मुकदमा संख्या 261/2026 के तहत धारा 8/20/29/60 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी कैंट के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कैंट एवं प्रभारी एएनटीएफ के नेतृत्व में की गई।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages