<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, May 31, 2026

एशियन गेम्स-2026 के लिए पूर्वोत्तर रेलवे की मानसी भारतीय कुश्ती टीम में चयनित

गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ (नरसा) द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे अत्याधुनिक संसाधनों एवं उन्नत प्रशिक्षण के परिणामस्वरूप खिलाड़ियों की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियों का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में पूर्वोत्तर रेलवे की महिला पहलवान मानसी ने एशियन गेम्स-2026 के लिए भारतीय कुश्ती टीम में स्थान बनाकर रेलवे और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।

नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित महिला कुश्ती टीम के चयन ट्रायल में मानसी ने 62 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ियों को पराजित किया। इस जीत के साथ उन्होंने जापान में आयोजित होने वाले एशियन गेम्स-2026 के लिए भारतीय टीम में अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया।

मानसी के चयन पर पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक एवं नरसा के संरक्षक उदय बोरवणकर ने उन्हें बधाई देते हुए आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। अपर महाप्रबंधक विनोद कुमार शुक्ल, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) एवं नरसा अध्यक्ष अभय कुमार गुप्ता, मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (पीएम) एवं कुश्ती सचिव नरसा जे.पी. सिंह, महाप्रबंधक के सचिव आनंद ऋषि श्रीवास्तव, हैंडबॉल सचिव कृष्ण चन्द्र सिंह, सहायक क्रीड़ाधिकारी चन्द्र विजय सिंह तथा नरसा के अन्य पदाधिकारियों ने भी मानसी की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल प्रदर्शन की कामना की।

पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारियों ने विश्वास जताया कि मानसी एशियन गेम्स में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश और रेलवे का नाम रोशन करेंगी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages