<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, May 31, 2026

15 सूत्रीय मांगों को लेकर बहुजन मुक्ति पार्टी का ‘धक्का मारो आंदोलन’, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन


बस्ती। बहुजन मुक्ति पार्टी ने रविवार को जनहित के मुद्दों को लेकर तीसरे चरण के ‘धक्का मारो आंदोलन’ के तहत प्रदर्शन किया और 15 सूत्रीय मांगों से संबंधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा। प्रदर्शनकारी शास्त्री चौक से कार और मोटरसाइकिल को पैदल धक्का मारते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे तथा डीजल, पेट्रोल, सीएनजी और खाद संकट समेत विभिन्न समस्याओं की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित किया।
जिला अध्यक्ष बुद्धेश राना और युवा विंग के जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश गौतम के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में भारत मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा, राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने घरेलू गैस, स्मार्ट मीटर, बिजली दरों में वृद्धि, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों समेत जनहित से जुड़े 15 बिंदुओं पर सरकार से ठोस कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन सौंपने के बाद भारत मुक्ति मोर्चा के पूर्वांचल जोन प्रभारी आर.के. आरतियन, मंडल अध्यक्ष हृदय गौतम तथा भारतीय विद्यार्थी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बुद्ध प्रिय पासवान ने कहा कि केंद्र सरकार महंगाई और बेरोजगारी पर नियंत्रण करने में विफल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर के माध्यम से उपभोक्ताओं पर अधिक बिजली बिल का बोझ डाला जा रहा है और बिजली दरों में बढ़ोतरी से आम जनता की परेशानियां बढ़ी हैं।
वक्ताओं ने कहा कि घरेलू एवं व्यावसायिक गैस, पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की आर्थिक स्थिति को प्रभावित किया है। उन्होंने गैस की कालाबाजारी पर रोक लगाने तथा आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि जनसमस्याओं के समाधान तक उनका राष्ट्रव्यापी आंदोलन जारी रहेगा।
ज्ञापन में स्मार्ट मीटर व्यवस्था की समीक्षा, महंगाई पर नियंत्रण, रोजगार के अवसर बढ़ाने, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की गई। इस दौरान सोनी, दिनेश कुमार, डॉ. रिफाकत अली, चंद्रावती देवी, वीरेंद्र कुमार, चरनदासी, एडवोकेट भूपेंद्र चौधरी, मेहीलाल, दीपक आर्य सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages