<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, May 21, 2026

विकास कार्यों में लापरवाही पर डीएम सख्त, निर्माण कार्यों का किया औचक निरीक्षण

 वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना ने विकास खण्ड परसरामपुर क्षेत्र के विभिन्न निर्माणाधीन एवं संचालित परियोजनाओं का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने विकास खण्ड परसरामपुर कार्यालय, निर्माणाधीन राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज धरमपुर, मिनी स्टेडियम धरमपुर, वृहद गोसंरक्षण केन्द्र नारायणपुर तथा हर्रैया स्थित पौधशाला का निरीक्षण किया।

विकास खण्ड परिसर में शिकायत पटल, अभिलेख, एकाउंट कक्ष एवं आवासीय व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया, जहां व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। इसके बाद निर्माणाधीन राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज धरमपुर में हाइड्रोलिक लैब, कार्यशाला, क्लासरूम, सड़क, शौचालय, किचन एवं आवासीय भवनों का निरीक्षण किया। मौके पर मात्र 10 श्रमिक कार्यरत मिलने और कार्य की प्रगति धीमी पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए एई अरविन्द कुशवाहा का वेतन बाधित करने तथा स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए।

मिनी स्टेडियम धरमपुर में कार्यदायी संस्था द्वारा मई 2027 तक कार्य पूर्ण होने की जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने और किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल अवगत कराने के निर्देश दिए।

वृहद गोसंरक्षण केन्द्र नारायणपुर में जिलाधिकारी ने पानी, भूसा गोदाम, विद्युत एवं हरे चारे की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। ग्रामीणों द्वारा बरसात में जलभराव की समस्या बताने पर संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने गौशाला की बाउंड्रीवाल शीघ्र पूर्ण कराने तथा नैपियर घास की बुआई की कार्ययोजना तैयार करने को कहा।

हर्रैया पौधशाला में डीएम ने जामुन, आम, नींबू, सागौन एवं अन्य पौधों का निरीक्षण किया तथा डीएफओ डॉ. शिरीन सिद्दीकी को गौशालाओं में आवश्यकतानुसार पौधरोपण कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages