नोएडा। नोएडा और ग्रेटर नोएडा समेत पूरे एनसीआर में इन दिनों भीषण गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। तेज धूप और लू के चलते आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। वहीं स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। जिला अस्पतालों में मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा देखा जा रहा है, खासकर डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक और बुखार के मामले बढ़ रहे हैं।
स्थिति को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है और अस्पतालों में विशेष तैयारियां की गई हैं। डॉक्टरों की अतिरिक्त तैनाती, जरूरी दवाओं का स्टॉक और इमरजेंसी सेवाओं को मजबूत किया गया है, ताकि गर्मी से प्रभावित मरीजों को समय पर इलाज मिल सके। प्रशासन लोगों से सावधानी बरतने की अपील भी कर रहा है ।
- जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या में भारी इजाफा
जानकारी के अनुसार, शहर में गर्मी बढ़ते ही नोएडा के जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। हीट वेव यानी लू की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अब पूरी तरह से 'अलर्ट मोड' पर है।प्रशासन ने न केवल गर्मी से होने वाली बीमारियों के लिए दवाओं का पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित किया है, बल्कि डेंगू और मलेरिया जैसी मौसमी बीमारियों से निपटने के लिए अस्पताल में एक स्पेशल वार्ड भी तैयार कर दिया है।
- ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थों का करें सेवन- डॉ. अजय राणा
गौरतलब है कि गौतमबुद्ध नगर के CMS डॉ. अजय राणा ने जनता से सावधानी बरतने की अपील की है।उनका कहना है कि बहुत जरूरी होने पर ही दोपहर में घर से बाहर निकलें। ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थों का सेवन करें और भरपूर पानी पिएं। बाहर निकलते समय सिर को गीले कपड़े से ढकें और आंखों पर काला चश्मा जरूर लगाएं। तबीयत बिगड़ने या घबराहट होने पर तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचे।
.jpeg)
No comments:
Post a Comment