वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। थाना वाल्टरगंज पुलिस, स्वाट टीम एवं सर्विलांस टीम बस्ती की संयुक्त कार्रवाई में लड़की पर ज्वलनशील पदार्थ फेंकने की घटना से संबंधित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार, 09 अप्रैल 2026 को थाना वाल्टरगंज क्षेत्र में एक लड़की पर ज्वलनशील पदार्थ फेंके जाने के मामले में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 75/2026, धारा 124(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
इसी क्रम में संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त सलीम पुत्र बिट्टन, उम्र लगभग 30 वर्ष को 12 अप्रैल 2026 को करीब 14:40 बजे मनौरी पुल के उत्तरी छोर से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त को विधिक कार्यवाही पूर्ण कर संबंधित न्यायालय बस्ती भेज दिया गया।

No comments:
Post a Comment