बस्ती। बुधवार को उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अजय कुमार आर्य के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने सफाईकर्मी विनय कुमार वर्मा के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक (एसपी) को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद जिलाधिकारी को संबोधित पत्र डीएम के प्रशासनिक अधिकारी को भी दिया गया।
अजय कुमार आर्य ने बताया कि छावनी थाना क्षेत्र के अकला निवासी सफाईकर्मी विनय कुमार वर्मा हर्रैया विकास खंड के बसदेवा कुंवर गांव में तैनात थे। 12 अप्रैल को गांव के निकट उनकी निर्मम हत्या कर दी गई, लेकिन अब तक पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। उन्होंने मांग की कि दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाई जाए।
उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया है कि जल्द ही हत्यारों की गिरफ्तारी की जाएगी। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि 17 अप्रैल तक गिरफ्तारी नहीं होती है तो 18 अप्रैल को जिले के सफाई कर्मचारी विरोध प्रदर्शन करते हुए डीएम को ज्ञापन सौंपेंगे।
प्रतिनिधि मंडल में संघ के मंत्री मंशाराम चौधरी, कोषाध्यक्ष अशोक चौहान, संगठन मंत्री अमित चक्रवर्ती, लेखा सम्प्रेक्षक भरत कुमार यादव, संतोष कुमार, समयदीन यादव, उमेश चौधरी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment