<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, April 17, 2026

महिला आरक्षण विधेयक पर रवि किशन का समर्थन, बताया ऐतिहासिक पहल


नई दिल्ली/गोरखपुर। गोरखपुर से सांसद रवि किशन शुक्ला ने संसद में महिला आरक्षण विधेयक का समर्थन करते हुए इसे ऐतिहासिक पहल बताया है। उन्होंने कहा कि यह विधेयक देश की आधी आबादी को सशक्त बनाने और उन्हें विधायिका में उचित प्रतिनिधित्व दिलाने की दिशा में अहम कदम है।
सांसद ने कहा कि महिला आरक्षण का मुद्दा राजनीति से ऊपर उठकर देखने का विषय है। यह महिलाओं के सम्मान, अधिकार और समान भागीदारी से जुड़ा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के उत्थान के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
रवि किशन शुक्ला ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि इस गंभीर विषय पर भी राजनीति करना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने अपने जीवन के अनुभवों का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने गरीबी और अभाव में महिलाओं की समस्याओं को नजदीक से देखा है, जिनमें अब सुधार हो रहा है।
उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। ऐसे में उन्हें 33 प्रतिशत आरक्षण मिलना समय की मांग है, जिससे वे निर्णय प्रक्रिया में प्रभावी भूमिका निभा सकें।
गोरखपुर क्षेत्र का उल्लेख करते हुए सांसद ने कहा कि यहां की महिलाओं में भी राजनीतिक भागीदारी को लेकर उत्साह बढ़ रहा है। उन्होंने परिसीमन की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि इससे अधिक महिलाओं को अवसर मिल सकेगा।
अंत में उन्होंने विश्वास जताया कि महिला आरक्षण विधेयक पारित होकर रहेगा और इससे देश में सामाजिक व राजनीतिक संतुलन मजबूत होगा। उन्होंने अपने संबोधन का समापन “हर हर महादेव” के उद्घोष के साथ किया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages