बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर चल रहे ‘गांव बस्ती चलो अभियान’ के तहत संगठन की गतिविधियां लगातार तेज हो रही हैं। इसी क्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा के निर्देश पर जिला कोषाध्यक्ष राधेश्याम कमलापुरी ने मंगलवार को गौर मंडल के बूथ संख्या 72, सरनागी गांव में घर-घर जनसंपर्क किया।
इस दौरान उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से सीधे संवाद कर योजनाओं के प्रभाव और लाभ की जानकारी ली। साथ ही लोगों को सरकार की नीतियों और उपलब्धियों से अवगत कराया।
कार्यक्रम में शिव पूजन सिंह, श्याम बहादुर सिंह, राज मंगल सिंह, आशीष सिंह, उमेश सिंह, श्याम कुमार, महबूब खान, बब्लू सिंह, विशाल सिंह, सोनू सिंह, दीपक सिंह, जितेन्द्र यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment