<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, April 9, 2026

रोटरी क्लब बस्ती सेंट्रल के वार्षिक भ्रमण में सेवा कार्यों की समीक्षा, रक्तदानियों का सम्मान

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती । रोटरी मंडलाध्यक्ष 3120 रोटेरियन डॉ आशुतोष अग्रवाल द्वारा रोटरी क्लब बस्ती सेंट्रल का वार्षिक भ्रमण कर गतिविधियों की समीक्षा की गई। डॉ आशुतोष अग्रवाल द्वारा सेवा ब्लड सेंटर पर आयोजित कार्यक्रम में क्लब के स्थायी प्रोजेक्ट के अंतर्गत गोद लिए गए टीव बीव मरीजों में पौष्टिक पोटली का वितरण एवं रक्तदान शिविर में रक्तदानियों को रक्तवीर मेडल तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।                                                    

क्लब के अध्यक्ष रो. मनीष कुमार सिंह के द्वारा अंगवस्त्र एवं मोमेंटो प्रदान कर मंडलाध्यक्ष महोदय का स्वागत किया गया एवं क्लब के द्वारा अब तक किए गए सामाजिक कार्यों की जानकारी प्रदान की गई। मंडलाध्यक्ष द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में चार्टर सचिव रो- डा. एल. के. पाण्डेय द्वारा भविष्य में ’रोटरी चला गांव की ओर’ कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में रक्तदान के लिए जागरूकता, महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु टीकाकरण, स्वास्थ्य जागरूकता आदि कार्यक्रम संचालित किए जाने की रूपरेखा प्रस्तुत की गई।

कार्यक्रम मे रोटरी फाउंडेशन मेंबरशिप ग्रोथ पर विशेष ध्यान देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई। क्लब विजिट के अन्तर्गत बैठक के प्रारंभ में राष्ट्रगान के उपरान्त रोव राजेश ओझा द्वारा मंडलाध्यक्ष के जीवन परिचय से सभी लोगों को अवगत कराया गया। कार्यक्रम के अंत में सचिव रोव कलीम खान ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में चार्टर अध्यक्ष रोव मुनरुद्दीन अहमद, कोषाध्यक्ष रोव दिलीप कुमार गुप्ता, त्रिपुरारी शंकर श्रीवास्तव, नरेश सदाना, कृष्ण नंदन, आशीष ठुकराल, ज्योति सिंह, मंजू पाण्डे समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages