<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, April 9, 2026

नगर पालिका बस्ती में 5 मनोनीत सभासदों ने ली शपथ, विकास कार्यों में तेजी की उम्मीद

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। गुरुवार को नगर पालिका परिषद बस्ती के सभागार में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नामित 5 सभासदों को उप जिलाधिकारी सदर शत्रुघ्न पाठक ने शपथ दिलाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नेहा वर्मा ने की।
मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा ने कहा कि नये 5 सदस्यों के शपथ ग्रहण से विकास कार्यों में और तेजी आएगी। इस दौरान मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को सहायता सामग्री के प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।
अध्यक्षता करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नेहा वर्मा ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि नये सभासदों के जुड़ने से कार्यों में और सहजता आएगी।
वरिष्ठ भाजपा नेता अंकुर वर्मा ने कहा कि मनोनीत सभासद प्रमोद कुमार कन्नौजिया, अश्वनी श्रीवास्तव, अमरनाथ चौरसिया और मृदुला शुक्ला नगर के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता ने कहा कि नये सभासदों के आने से कार्यों में और गति आएगी।
इस अवसर पर वरिष्ठ सभासद जगदीप श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार पाण्डेय, परमेश्वर शुक्ल पप्पू, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, दिनेश गुप्ता, जीवन चौधरी, इन्द्रावती देवी, अमरावती देवी, रवि पासवान, महेन्द्र सोनकर, मो. आमिर, मु. अयूब, शोभी सोनकर सहित कर निर्धारण अधिकारी उदय भान, जयराम, अर्पित निगम, अर्चना कुमारी, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक अवधेश चन्द्र यादव, लिपिक गणेश सिंह, राजीव शंकर श्रीवास्तव, शुभम शेखर यादव, अजय तिवारी, अभिषेक सिंह, अमित कुमार शुक्ला समेत अनेक जनप्रतिनिधि व पूर्व सभासद उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages