<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, April 9, 2026

अयोध्या में रामलला के दर्शन कर भाजपा बस्ती की नई टीम ने लिया संगठन विस्तार का संकल्प


बस्ती। भाजपा बस्ती की नवगठित जिला टीम ने जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र के नेतृत्व में अयोध्या धाम पहुंचकर प्रभु श्रीराम लला एवं हनुमानगढ़ी का दर्शन-पूजन किया। इस दौरान सभी पदाधिकारियों ने राम दरबार में मत्था टेकते हुए संगठन को मजबूत बनाने और जनसेवा के कार्यों को तेज करने का संकल्प लिया।
आध्यात्मिक यात्रा के उपरांत जिलाध्यक्ष द्वारा आयोजित रात्रि भोज कार्यक्रम में सभी पदाधिकारी शामिल हुए। इसी क्रम में नवगठित टीम की पहली जिला कार्यसमिति बैठक भी सम्पन्न हुई, जिसमें संगठन के आगामी अभियानों, जनसंपर्क कार्यक्रमों और विस्तार योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा कि प्रभु श्रीराम के आदर्शों को आत्मसात करते हुए पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाना और आमजन के बीच संगठन की मजबूत पकड़ बनाना ही प्राथमिक लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी समर्पण और अनुशासन के साथ कार्य करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में अहम भूमिका निभाएं।
इस अवसर पर मौजूद पदाधिकारियों ने भी एकजुटता और सक्रियता के साथ संगठन हित में निरंतर कार्य करने का भरोसा दिलाया। यात्रा और बैठक से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, कोषाध्यक्ष, मीडिया एवं आईटी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी ने जिलाध्यक्ष एवं अयोध्या प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages