<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, April 19, 2026

रेलवे की अनोखी पहल : स्टेशनों पर मुफ्त कैंसर जांच और स्वास्थ्य सेवाएं


गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे ने आमजन और रेल कर्मचारियों के स्वास्थ्य को लेकर एक सराहनीय पहल शुरू की है। ललित नारायण मिश्र रेलवे चिकित्सालय, गोरखपुर के तत्वावधान में 20 अप्रैल से 22 मई 2026 तक विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों का संचालन हनुमान प्रसाद पोद्दार कैंसर हॉस्पिटल एवं शोध संस्थान, गोरखपुर के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा किया जाएगा।
करीब छह सप्ताह तक चलने वाले इस अभियान में रेलवे कर्मचारी, यात्री और आसपास के लोग मुफ्त स्वास्थ्य जांच, कैंसर स्क्रीनिंग और विशेषज्ञ परामर्श का लाभ उठा सकेंगे। शिविरों को तीन चरणों—उच्च, मध्यम और निम्न प्राथमिकता—में आयोजित किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक सेवाएं पहुंचाई जा सकें।
मोबाइल मेडिकल वैन के जरिए स्टेशनों पर पहुंचने वाली चिकित्सक टीम दवा वितरण, कैंसर जांच, स्वास्थ्य जागरूकता सत्र और जरूरी परामर्श भी देगी। रेलवे की यह पहल न केवल स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने का प्रयास है, बल्कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages