<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, April 9, 2026

निजी स्कूलों में शिक्षा के बाजारीकरण पर रोक की मांग, फाउंडेशन ने सौंपा ज्ञापन


बस्ती। गुरूवार को अखिल भारतीय छत्रपति शिवाजी महाराज वेलफेयर फाउन्डेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्वांचल विकास बोर्ड के निवर्तमान सदस्य बौद्ध अरविन्द सिंह पटेल के नेतृत्व में फाउन्डेशन पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।

ज्ञापन में मांग की गई कि निजी स्कूलों में बढ़ते शिक्षा के बाजारीकरण पर रोक लगाई जाए।

ज्ञापन देने के बाद बौद्ध अरविन्द सिंह पटेल ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार के स्तर पर गरीब छात्रों को समान शिक्षा देने की विधिक व्यवस्था है, लेकिन निजी स्कूल इसका पालन नहीं करते। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन प्रदेश के मुख्यमंत्री से लगातार आग्रह कर रहा है कि शिक्षा के लिए समान अवसर उपलब्ध कराए जाएं। मुख्यमंत्री इस दिशा में गंभीर हैं, लेकिन स्थानीय स्तर पर संबंधित अधिकारियों की उपेक्षा के कारण गरीब परिवारों के छात्र आर्थिक अभाव में पढ़ाई छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि निजी स्कूलों में हर वर्ष री-एडमिशन, स्कूल प्रबंधन द्वारा ड्रेस और मनचाहे प्रकाशकों की किताबों के नाम पर अभिभावकों से लूट-खसोट की जा रही है, जबकि जिम्मेदार अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस समस्या का समाधान जल्द निकाला जाना चाहिए।

ज्ञापन देने वालों में फाउंडेशन की महिला मंच प्रदेश अध्यक्ष गीता सिंह कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष कपिलदेव चौधरी, जिलाध्यक्ष जुग्गीलाल वर्मा, शिवशंकर श्रीवास्तव एडवोकेट, महेश कुमार, राकेश चौधरी, रामफल गौतम, घनश्याम श्रीवास्तव, राजमति चौधरी, राहुल पटेल, अरुण चौधरी सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages