<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, April 19, 2026

उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल के जनपदीय अधिवेशन हुआ सम्पन्न


बस्ती। रविवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल ‘पूर्व माध्यमिक’ का जनपदीय अधिवेशन रोडवेज के निकट स्थित एक मैरेज हाल के सभागार में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन में प्रदेश अध्यक्ष संजयमणि त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश के जूनियर हाई स्कूल कठिन परिवेश में अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। उन्होने पुरानी बहाली, टेट के सवाल को लेकर निर्णायक आन्दोलन और एकजुटता पर जोर दिया। अधिवेशन के दूसरे चरण में चुनाव अधिकारी राधेश्याम वर्मा और पंकज कुमार चौधरी की देख रेख में हुये चुनाव में सर्व सम्मत से अजय कुमार पाल अध्यक्ष, मोहम्मद इजहारूल हक अंसारी महामंत्री, प्रदीप कुमार जायसवाल कोषाध्यक्ष, उमेश मौर्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मनीष कुमार मिश्र, गिरजेश कुमार, दिनेश कुमार, सत्या पाण्डेय उपाध्यक्ष, सन्तोष कुमार श्रीवास्तव, फैजान अहमद, सरवरजमाल, डा. राजेश सक्सेना संयुक्त मंत्री, सुशील कुमार पटेल लेखाकार और मो. आलम आडिटर घोषित किये गये। प्रदेश अध्यक्ष संजयमणि त्रिपाठी ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाया।

अधिवेशन को प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष तेजपाल मौर्य, अजय कुमार पाण्डेय, संजय कुमार राय, अभय प्रताप सिंह, सन्त कुमार चौधरी, दिलीप कुमार, कुलदीप सिंह आदि ने सम्बोधित करते हुये शिक्षकों की समस्याओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से लवकुश वर्मा, राजीव शरण, मनोज कुमार, सुरेन्द्र पटेण्ल, घनश्याम यादव, अब्दुल माबूद, अब्दुल कैयूम, जितेन्द्र कुमार, सतीश चन्द्र यादव, लवकुश वर्मा, मक्खन लाल, मो. असलम, मनमोहन, विवेकानन्द, डा. सुनील कुमार यादव, रवि प्रकाश, मेराज अहमद, गुलाम अशरफ, बाबूराम वर्मा, करूणांकर, अजय प्रताप चौधरी, दिलीप कुमार, विशाल पाण्डेय के साथ ही बड़ी संख्या में   शिक्षक और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages