<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, March 16, 2026

जनसंवाद में गूंजा जनता का विश्वास, सांसद रवि किशन ने समस्याओं के त्वरित समाधान का दिया भरोसा


गोरखपुर। रवि किशन ने सोमवार को गोरखपुर के नौकायन स्थित अपने आवास/सदर सांसद कार्यालय में आयोजित “जनसंवाद” कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं ने खुलकर अपनी समस्याएं और सुझाव सांसद के सामने रखे।
जनसंवाद में सड़कों की मरम्मत, बिजली आपूर्ति की नियमितता, स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था, राजस्व से जुड़े मामलों सहित कई जनहित के मुद्दे प्रमुख रूप से उठाए गए। सांसद ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का तेजी, पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि जनता को जल्द राहत मिल सके।
इस दौरान सांसद रवि किशन ने कहा कि जनता की सेवा ही उनका मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि 
नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा, “जनसंवाद जनता और जनप्रतिनिधि के बीच विश्वास का मजबूत सेतु है। यहां आने वाली हर समस्या का समाधान कराना हमारी जिम्मेदारी है।”
कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आम नागरिक मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने सांसद के जनहित के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे संवाद कार्यक्रमों से जनता का भरोसा और मजबूत होता है।
गोरखपुर में आयोजित यह जनसंवाद कार्यक्रम विकास और जनकल्याण के प्रति सकारात्मक संदेश देने वाला साबित हुआ। सांसद का यह निरंतर प्रयास क्षेत्रवासियों के लिए आश्वस्ति का प्रतीक बन रहा है कि उनकी आवाज सुनी जा रही है और समस्याओं के समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages