<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, March 8, 2026

कायस्थ सेवा ट्रस्ट की मण्डल एवं जिला कार्यकारिणी का विस्तार, पदाधिकारियों ने ली शपथ

- एकजुटता और रचनात्मक कार्यों पर संगठन ने जोर दिया



बस्ती। कायस्थ सेवा ट्रस्ट का मण्डल और जिला कार्यकारिणी का विस्तार और शपथ ग्रहण समारोह चित्रगुप्त मंदिर में संस्थापक अजय कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
मण्डल कार्यकारिणी में मोनू श्रीवास्तव को मण्डल प्रभारी सिद्धार्थ नगर, डब्बू श्रीवास्तव को मण्डल प्रभारी बस्ती और प्रकाश मोहन श्रीवास्तव को मण्डल प्रभारी संत कबीर नगर नियुक्त किया गया। साथ ही सर्वेश श्रीवास्तव मण्डल संयोजक, नवीन श्रीवास्तव मण्डल अध्यक्ष, आलोक श्रीवास्तव मण्डल महामंत्री और अन्य पदाधिकारी उपाध्यक्ष व सचिव बनाए गए।
जिला कार्यकारिणी में राजेश कुमार श्रीवास्तव जिला संयोजक, मुकेश कुमार श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष, अरुण कुमार श्रीवास्तव महामंत्री, अभिषेक श्रीवास्तव गुडलक संगठन महामंत्री और अन्य को वरिष्ठ पदों पर नियुक्त किया गया। वार्ड और ब्लॉक स्तर पर भी विवेक श्रीवास्तव, प्रिंस श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, सौरभ श्रीवास्तव, कृपा शंकर श्रीवास्तव और रमेश श्रीवास्तव को जिम्मेदारी सौंपी गई।
समारोह को दिनेश कुमार श्रीवास्तव (मास्टर साहब), के.के. श्रीवास्तव, नवीन श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, अंकुर श्रीवास्तव, रंजीत श्रीवास्तव, सुनील पाण्डेय, डब्बू श्रीवास्तव और प्रकाश मोहन श्रीवास्तव ने संबोधन किया। उन्होंने संगठन की एकजुटता और रचनात्मक कार्यों पर जोर दिया।
नवनियुक्त पदाधिकारियों को मयंक श्रीवास्तव और संगठन के संरक्षक सौरभ सिन्हा ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages