वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
संत कबीर नगर। जनपद के पिपरा प्रथम गांव में शनिवार को श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन के उपलक्ष्य में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। दोपहर लगभग 12 बजे निकली इस कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा में शामिल वाहनों पर सनातन धर्म के झंडे लगाए गए थे और पूरे मार्ग में भक्तों द्वारा जयघोष किया गया।
कलश यात्रा पिपरा प्रथम से प्रारंभ होकर राजघाट स्थित बाबा मोकम दास के स्थान पर बूधा नदी तट पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से जल भरकर पूजा-अर्चना की। इसके बाद कलश यात्रा पुनः कथा स्थल के लिए रवाना हुई।
आयोजकों ने बताया कि यह कलश यात्रा श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ के उद्देश्य से निकाली गई, जिसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण शामिल हुए।
इस अवसर पर स्थानीय निवासी कृष्ण सिंह, दीपक सिंह, मोहन सिंह, हेमंत सिंह, ब्रह्मदेव सिंह तथा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि डिंपल सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment