बस्ती। शुक्रवार को समाजसेवी गौर प्रथम से जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी संदीप निषाद के नेतृत्व में नागरिकों ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि गोरखपुर जनपद के चिलुआताल थाना क्षेत्र स्थित बरगदवा गांव में मॉर्निंग वॉक पर निकले पूर्व पार्षद राजकुमार चौहान की बदमाशों द्वारा चाकू और गोली मारकर की गई हत्या के मामले में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए।
मुख्यमंत्री को सम्बोधित चार सूत्रीय ज्ञापन में दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई, पीड़ित परिवार की सुरक्षा और समुचित मुआवजा देने की मांग उठाई गई है।
ज्ञापन देने के बाद समाजसेवी संदीप निषाद ने कहा कि पूर्व पार्षद राजकुमार चौहान की दिनदहाड़े हत्या दुर्भाग्यपूर्ण है और यह कानून व्यवस्था के सामने बड़ी चुनौती है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और दोषियों को कड़ा दंड दिलाने की मांग की।
ज्ञापन देने के दौरान दिलीप चौहान, सोनू निषाद, आसू चौहान, अनिल यादव, राना चौधरी, धर्मेंद्र राजभर, सूरज चौहान, प्रदीप यादव, मनजीत यादव, आकाश पटेल, सूर्य प्रताप राना, चंदन पांडेय, गोविंद चौहान, महेश चौहान, गमये चौहान और महेंद्र चौहान सहित कई लोग मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment