<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, March 20, 2026

नवरात्रि के मद्देनज़र मांस बिक्री पर रोक की मांग

बस्ती। शुक्रवार को विश्व हिन्दू महासंघ के अध्यक्ष अखिलेश सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से चैत्र नवरात्रि के दौरान जनपद के प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर मांस की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की गई।


अखिलेश सिंह ने कहा कि नवरात्रि जैसे पावन पर्व को देखते हुए मुख्य स्थानों पर मांस की बिक्री नहीं होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि जनपद के कई सार्वजनिक स्थानों पर खुलेआम मांस की दुकानें संचालित हो रही हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि तत्काल प्रभाव से सार्वजनिक स्थानों पर मांस की दुकानों और मांसाहारी भोजन परोसने वाले होटलों को बंद कराया जाए।

ज्ञापन सौंपने के दौरान महासंघ के युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सौरभ त्रिपाठी, बालकृष्ण सिंह, जिला महामंत्री विवेक श्रीवास्तव, अर्पण श्रीवास्तव, महेश गुप्ता, रूप नारायण गौड़, ममता शर्मा, लक्ष्मण ओझा, शांति ओझा, उपेंद्र सिंह, रजनीश तिवारी, दीपक चौधरी, सोनू चौधरी (एडवोकेट), शैलेंद्र शुक्ला, राज मंगल मिश्रा, विपुल पांडेय, सुनील मिश्रा और रवि शुक्ल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages