<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, March 14, 2026

पर्यावरण संरक्षण को लेकर युवाओं में जगाई जागरूकता

एनएसएस विशेष शिविर में वृक्षारोपण व स्वच्छता अपनाने का दिलाया संकल्प


बस्ती। राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के अंतर्गत किसान प्रशिक्षण संस्थान में शनिवार को पर्यावरण संरक्षण में युवाओं की भूमिका विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों रानी लक्ष्मीबाई एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. त्रिलोकी नाथ एवं डॉ. दिनेश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ किया। स्वयंसेवकों एवं स्वयंसेविकाओं ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बढ़ते प्रदूषण, पेड़ों की कटाई और प्लास्टिक के अत्यधिक उपयोग से पर्यावरण को गंभीर क्षति पहुंच रही है।
वक्ताओं ने युवाओं से वृक्षारोपण करने, स्वच्छता अपनाने और समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन स्वयंसेवक विनय चौहान एवं बिपिन ने किया। अंत में छात्र-छात्राओं को अधिक से अधिक वृक्षारोपण तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया गया।
इस अवसर पर डॉ. धर्मेन्द्र सिंह, डॉ. अमित कुमार, डॉ. सिद्धार्थ कुमार, डॉ. प्रमोद रावत, डॉ. अक्षय कुमार सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages