<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, March 20, 2026

पूर्व पार्षद राजकुमार चौहान की हत्या पर उबाल, राज्यपाल को 4 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा


बस्ती। गोरखपुर जनपद के चिलुआताल थाना क्षेत्र अंतर्गत बरगदवा गांव में मॉर्निंग वॉक पर निकले पूर्व पार्षद राजकुमार चौहान की बदमाशों द्वारा चाकू और गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना से क्षेत्र में भारी आक्रोश व्याप्त है।
शुक्रवार को आम जनता पार्टी सोशलिस्ट के जिलाध्यक्ष रमेश चौहान के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।
ज्ञापन में मांग की गई कि पूर्व पार्षद की हत्या के दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए, पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए तथा उन्हें समुचित मुआवजा दिया जाए।
चार सूत्रीय मांगों में हत्यारों को कड़ा दंड दिलाने, पीड़ित परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने, दो करोड़ रुपये का मुआवजा देने, मामले की सीबीआई जांच कराने तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग प्रमुख रूप से शामिल है। साथ ही भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस व्यवस्था किए जाने की भी मांग की गई।
ज्ञापन सौंपने के बाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह चौहान और जिलाध्यक्ष रमेश चौहान ने कहा कि दिनदहाड़े हुई यह हत्या बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाने की मांग की।
इस दौरान आत्मा चौहान, लालमन चौहान, रामनरेश चौहान, भगवत प्रसाद, गोविंद चौहान, प्रभुनाथ, महेश चौहान, संदीप निषाद, अर्जुन चौहान, जयकिशन, रोहित चौहान, उमेश शर्मा, महेंद्र चौहान, सुभाष चौहान, जितेंद्र, मनीष चौहान, राजन, लाल साहब, रामबचन, श्रीराम, बालकेश, लवकुश, अमित, रमेश निषाद, राजमणि निषाद सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages