<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, March 31, 2026

निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण को लेकर मंडलायुक्त का तृतीय भ्रमण 2 अप्रैल को

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

बस्ती। मंडलायुक्त/रोल प्रेक्षक अखिलेश सिंह द्वारा जनपद बस्ती में निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत तृतीय भ्रमण कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। यह कार्यक्रम मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में आयोजित किया जा रहा है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आगामी 02 अप्रैल 2026 (गुरुवार) को सायं 5:30 बजे से 6:30 बजे तक कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी, अपर जिला निर्वाचन अधिकारी सहित संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages