<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, March 19, 2026

महाकुंभ 2025 में उत्कृष्ट सुरक्षा व्यवस्था हेतु क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद को मिला सेवा मेडल

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


संत कबीर नगर। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से महाकुंभ 2025, प्रयागराज में उत्कृष्ट सुरक्षा व्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देने पर क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार को “महाकुंभ सेवा मेडल” एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी अमित कुमार को सेवा मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया तथा उनके कार्यों की सराहना की गई।

अपने कर्तव्यों के निर्वहन के दौरान अमित कुमार ने न केवल कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखा, बल्कि श्रद्धालुओं की सहायता, यातायात नियंत्रण एवं भीड़ प्रबंधन में भी उत्कृष्ट कार्यकुशलता का परिचय दिया।

उल्लेखनीय है कि विश्व के सबसे बड़े धार्मिक समागम महाकुंभ 2025, प्रयागराज का आयोजन अभूतपूर्व एवं सुव्यवस्थित रहा, जिसे राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान मिली। इस महाआयोजन में सुरक्षा व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने में अमित कुमार का योगदान सराहनीय रहा।

उनके इस अनुकरणीय कार्य के लिए उन्हें “महाकुंभ सेवा मेडल” से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages