<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, March 7, 2026

15 दिवसीय निःशुल्क संस्कृत नाट्य प्रशिक्षण कार्यशाला के उपरान्त 20 बच्चों द्वारा किया जायेगा मंचन


बस्ती। जनपद के पुरैना कटया स्थित आर.के.सी. पब्लिक स्कूल में उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान, लखनऊ के सहयोग से युवा विकास समिति, बस्ती द्वारा 15 दिवसीय निःशुल्क संस्कृत नाट्य प्रशिक्षण कार्यशाला के उपरान्त कालिदास कृत संस्कृत नाटक अभिज्ञान शाकुन्तलम का मंचन 8 मार्च को किया जायेगा इसकी जानकारी कार्यशाला समन्वयक प्रशान्त द्विवेदी नें दी है।
उन्होंने बताया की यह नाटक नाट्य प्रेमियों, रंगकर्मियों एवं शोधार्थियों में नया उत्साह उत्पन्न करेगी और भविष्य में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने बताया की यह कार्यक्रम नाट्यशास्त्र की बारीकियों को समझने का यह एक बड़ा अवसर है। नाट्यशास्त्र में निहित रस, भाव एवं भंगिमाओं का समुचित प्रयोग कलाकार को परिष्कृत एवं पूर्ण बनाता है। यह अभिनय का अनुशासन है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages