<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, March 31, 2026

10 हजार रुपये के इनामिया गैंगेस्टर आरोपी को बेलहरकला पुलिस ने किया गिरफ्तार

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत थाना बेलहरकला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने गैंगेस्टर एक्ट में वांछित 10,000 रुपये के इनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।

यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्व दवन सिंह के निकट पर्यवेक्षण में की गई। प्रभारी निरीक्षक थाना बेलहरकला अनिल कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 45/2026, धारा 3(1)/2(b)(i) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम से संबंधित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान चन्दू उर्फ विकास कुमार पुत्र रामसागर, निवासी शहाबुद्दीनपुर थाना करौंदीकला जनपद सुल्तानपुर के रूप में हुई है। वह लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी पर 10,000 रुपये का इनाम घोषित था।

पुलिस टीम ने अभियुक्त को 31 मार्च 2026 को बेलडिहवा क्षेत्र से विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए गिरफ्तार किया। आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान से क्षेत्र में अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई का संदेश गया है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages