बस्ती। देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन (जनवरी) 2026 के घोषित परिणामों में उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी, बस्ती के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं जनपद का नाम रोशन किया है। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में हर्ष और उत्सव का वातावरण बन गया।
विद्यालय के छात्र विशाल कुमार ने 96 प्रतिशतक अंक प्राप्त कर संस्थान में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। शिवांश मिश्रा ने 94.42 प्रतिशतक अंक अर्जित किए, जबकि अनुज मिश्रा और सर्वन पाल ने 86-86 प्रतिशतक अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि ने सिद्ध कर दिया कि सही मार्गदर्शन, अनुशासन और सतत परिश्रम से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंधक श्री धीरेन्द्र शुक्ला एवं प्रबंध निदेशक श्री विनय शुक्ला ने सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता शिक्षकों के समर्पण तथा विद्यार्थियों की कठिन साधना का परिणाम है। संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए पूर्ण रूप से तैयार करना है।
प्रधानाचार्या श्रीमती शशिप्रभा त्रिपाठी ने भी सभी सफल छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि ये विद्यार्थी आगामी JEE Advanced (जेईई एडवांस्ड) में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और जनपद का नाम गौरवान्वित करेंगे।

No comments:
Post a Comment