सीतापुर। चाणक्य ब्राह्मण महासभा के नोवे स्थापना दिवस के अवसर पर श्री सुन्दरकाण्ड का पाठ श्री बाला जी स्थान पथरी पिसावा जनपद सीतापुर मे विधिवत पूजन अर्चन के साथ किया गया । तत्पश्चात प्रसाद वितरण हुआ।
चाणक्य ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों ने संगठन के 9 वें स्थापना दिवस के अवसर पर पिसावां के पथरी गांव मे मंगलवार श्री बालाजी मंदिर पर श्री सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया। पाठ के पूर्व बाला जी महराज का विधिवत पूजन-अर्चन हुआ। क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग व संगठन के पदाधिकारियों ने पाठ में हिस्सा लिया। इस मौके पर प्रसाद वितरण के साथ बाला जी महराज के जयघोष के साथ समूचा क्षेत्र गुंजायमान रहा।
आयोजन मे संस्था के संस्थापक / राष्टीय अध्यक्ष अनुज मिश्र मोनू जिला संयोजक छवि नाथ शुक्ला श्री देवशंकर मिश्र श्री रवीन्द्र दीक्षित बाबूराम पाण्डे हिमांशू दीक्षित राकेश शुक्ल राहुल बाजपेई एवं चाणक्य ब्राह्मण महासभा के सदस्यगण उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment