वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
संतकबीरनगर। पुलिस मुख्यालय तकनीकी सेवाएं के आदेश के क्रम में तथा पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद में नियुक्त समस्त कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए/बी के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण गोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का विषय “इंट्रोडक्शन टू साइबर सिक्योरिटी, नेटवर्किंग बेसिक्स एवं इंट्रोडक्शन टू एआई” रहा।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान जनपदीय कोऑर्डिनेटर अहमद रजा द्वारा प्रतिभागियों को साइबर अपराधों की रोकथाम, डाटा सुरक्षा, सुरक्षित नेटवर्किंग प्रणाली, डिजिटल साक्ष्य संरक्षण तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता के आधारभूत सिद्धांतों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही सीसीटीएनएस प्रणाली के प्रभावी संचालन एवं तकनीकी दक्षता बढ़ाने पर भी विशेष जोर दिया गया। इस गोष्ठी में जनपद के सभी थानों के कंप्यूटर ऑपरेटरों ने सक्रिय सहभागिता की।
प्रशिक्षण के अंतिम दिवस 18 फरवरी 2025 को जनपदीय सीसीटीएनएस नोडल अधिकारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह द्वारा प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि वर्तमान समय में साइबर सुरक्षा और आधुनिक तकनीक की जानकारी पुलिस विभाग के लिए अत्यंत आवश्यक हो गई है। ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों से न केवल कार्यकुशलता में वृद्धि होती है, बल्कि आमजन को त्वरित एवं बेहतर सेवाएं प्रदान करने में भी सहायता मिलती है। उन्होंने सभी कंप्यूटर ऑपरेटरों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, सतर्कता और तकनीकी दक्षता के साथ करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के तकनीकी प्रशिक्षण आयोजित किए जाने की अपेक्षा व्यक्त की।

No comments:
Post a Comment