बस्ती। रुधौली थाना क्षेत्र के विजलपुर निवासी मुरारी ने जिलाधिकारी को पत्र देकर नए मकान के निर्माण में बाधा डालने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
डीएम को दिए गए शिकायती पत्र में मुरारी ने बताया कि गांव में स्थित डीही जमीन पर उनके पूर्वजों के समय से दीवार बनी हुई है। उसी पुराने नींव पर वह नया मकान बनवाना चाहते हैं, लेकिन गांव के ही अर्जुन पुत्र सोहरत, सुनील पुत्र राजमन और रामावती पत्नी राजमन निर्माण कार्य में अवरोध उत्पन्न कर रहे हैं।
पीड़ित का आरोप है कि विपक्षी एक कथित स्टांप पेपर दिखाकर डीही जमीन का बैनामा होने का दावा कर रहे हैं, जबकि उनके परिवार की ओर से किसी प्रकार का बैनामा नहीं किया गया है।
मुरारी ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में रुधौली थाना पर भी प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कार्रवाई न होने से विपक्षियों का मनोबल बढ़ गया है।
उन्होंने मांग की है कि किसी अन्य अधिकारी से निष्पक्ष जांच कराकर पुराने नींव पर दीवार निर्माण की अनुमति दिलाई जाए।
पत्र सौंपने के दौरान आजाद समाज पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सोनू चौधरी ने कहा कि यदि पीड़ित को न्याय नहीं मिला तो आंदोलन किया जाएगा।

No comments:
Post a Comment