वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। विकासखंड साउघाट के ग्राम गंधार स्थित अंबेडकर पार्क में संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती श्रद्धा, सम्मान और सामाजिक चेतना के संदेश के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों व सामाजिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।
आयोजन का नेतृत्व कन्हैया लाल कोटेदार (अध्यक्ष), भावी प्रधान प्रत्याशी अरुण राज तथा कोषाध्यक्ष दिवाकर एवं विनीत कुमार ने किया, जबकि संचालन सूरज कुमार ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल और ब्लॉक प्रमुख अभिषेक कुमार ने कहा कि संत रविदास जी ने समाज को समानता, भाईचारे और मानवता का मार्ग दिखाया। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं और उन्हें अपनाकर ही समाज को आगे बढ़ाया जा सकता है।
जयंती समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। राष्ट्रीय मिशन के गायक शशी भैरवी, दीपमाला और विश्वजीत ने अपनी टीम के साथ सामाजिक चेतना से ओतप्रोत गीत प्रस्तुत किए, जिनके माध्यम से सामाजिक समरसता और नशामुक्त समाज का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर भावी प्रधान प्रत्याशी अरुण राज, कन्हैया लाल कोटेदार एवं दिवाकर ने संयुक्त रूप से नशा जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने, बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित करने और जागरूक समाज के निर्माण में योगदान देने की अपील की।
कार्यक्रम में संदीप गोयल एडवोकेट, अवनीश अंबेडकर, बबलू विकास, जगराम, रमेश चंद्र, कपूर चंद, क्रांति कुमार, सचिन कुमार, अमित लाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment