<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, February 1, 2026

रविदास जयंती पर आर्य समाज नई बाजार बस्ती में वैदिक यज्ञ का आयोजन


बस्ती। रविदास जयंती के पावन अवसर पर आर्य समाज नई बाजार बस्ती में शिक्षक नितेश कुमार और योग शिक्षक नवल किशोर चौधरी द्वारा वैदिक विधि-विधान से यज्ञ संपन्न कराया गया। यज्ञ के माध्यम से समाज में सद्भाव, समानता और नैतिक मूल्यों के प्रसार का संदेश दिया गया।

आर्य समाज नई बाजार बस्ती के प्रधान ओम प्रकाश आर्य ने कहा कि वैदिक यज्ञ का उद्देश्य वातावरण की शुद्धि के साथ-साथ व्यक्ति के विचारों को सकारात्मक दिशा देना है। संत रविदास जी ने आत्मज्ञान और सत्संग को जीवन का आधार बताया। उन्होंने कहा कि मनुष्य को अज्ञान, अंधविश्वास और रूढ़ियों से मुक्त होकर सत्य ज्ञान की ओर बढ़ना चाहिए। यह विचार पूर्णतः वैदिक ऋषि परम्परा का अनुसरण करता है।

संत रविदास जी केवल एक संत नहीं थे, वे समाज सुधारक, मानवतावादी विचारक और वैदिक मूल्यों के सच्चे प्रतिनिधि थे। उनका संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है जितना उस युग में था।

उनके विचारों में वेदों की आत्मा—समानता, सत्य, कर्म, ईश्वर की एकता और मानव कल्याण स्पष्ट रूप से दिखाई देती है।

आज आवश्यकता है कि हम संत रविदास जी के वैदिक सिद्धांत मूलक विचारों को अपनाकर समाज में प्रेम, समता और धर्म का वास्तविक स्वरूप स्थापित कर सकते हैं।

इस अवसर पर भारत स्वाभिमान ट्रस्ट यूनिट बस्ती के कोषाध्यक्ष नवल किशोर चौधरी ने अपने वक्तव्य में कहा कि संत रविदास जी का जीवन समाज को भेदभाव से ऊपर उठकर मानवता और कर्म की राह पर चलने की प्रेरणा देता है। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं और समाज को एकजुट करने का कार्य करते हैं।

कार्यक्रम में श्रीमती नीलम मिश्रा, महिमा आर्य, शताक्षी मिश्रा, राधा देवी, शिव श्याम, उपेन्द्र आर्य, धर्मेन्द्र कुमार, रिमझिम, राजेश्वरी, परी, महिमा, दृष्टि, पल्लवी, वैष्णवी, पुनीत, श्रेयांश, विश्वनाथ सहित अनेक महिला-पुरुष एवं बच्चे उपस्थित रहे। सभी ने यज्ञ में आहुति देकर समाज कल्याण की कामना की।कार्यक्रम का समापन शांति पाठ के साथ किया गया।

 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages