बस्ती। जगतगुरु रामभद्राचार्य जी महाराज की वशिष्ठ रामायण कथा के अवसर पर आयोजन समिति द्वारा स्काउट गाइड टीम बस्ती को मंच पर सम्मानित किया गया। यह कथा गुरु तीर्थ वशिष्ठ आश्रम, बढ़नी मिश्र (जनपद बस्ती) में निरंतर आयोजित हो रही है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु सहभागिता कर रहे हैं।
सम्मान समारोह के दौरान कार्यक्रम संयोजक राना दिनेश प्रताप सिंह, मुख्य यजमान चंद्रभूषण मिश्रा, राजेश त्रिपाठी तथा कार्यक्रम संचालक मयंक श्रीवास्तव सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि पद्म विभूषण एवं तुलसी पीठ के पीठाधीश्वर जगतगुरु रामभद्राचार्य जी महाराज के श्रीमुख से वशिष्ठ रामायण कथा का वाचन किया जा रहा है। आयोजन समिति और जिला प्रशासन की पहल पर स्काउट गाइड टीम व्यवस्था संचालन में निरंतर सहयोग दे रही है।
जिला मुख्यायुक्त/जिला विद्यालय निरीक्षक संजय सिंह एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार के नेतृत्व में तथा उप जिलाधिकारी/उप नियंत्रक सिविल डिफेंस बस्ती राजेश कुमार यादव की देखरेख में स्काउट गाइड की टीम अनवरत सेवाएं प्रदान कर रही है। टीम कथा स्थल पर अनुशासन, श्रद्धालुओं के मार्गदर्शन एवं व्यवस्था संचालन में सक्रिय भूमिका निभा रही है।
इस अवसर पर लीडर ट्रेनर स्काउट जिला सचिव डॉ. कुलदीप सिंह, जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड लीडर ट्रेनर सत्या पाण्डेय, जिला संगठन आयुक्त स्काउट सहायक लीडर ट्रेनर प्रताप शंकर पाण्डेय, सहायक लीडर ट्रेनर अमरचन्द वर्मा, स्काउट मास्टर बी.पी. आनन्द, स्काउट मास्टर नंद किशोर चौधरी, स्काउट मास्टर रोहित लाल यादव, ट्रेनिंग काउंसलर स्काउट विजय कश्यप, स्काउट मास्टर आरुष श्रीवास्तव, स्काउट सत्यम पाण्डेय, सुबोध सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
स्काउट गाइड टीम ने आयोजन के सफल संचालन में महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिसके लिए उन्हें मंच से सम्मानित कर आशीर्वाद प्रदान किया गया।

No comments:
Post a Comment