<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, February 26, 2026

सरस्वती विद्या मन्दिर के भैया रितेश को अ.भा. निबंध प्रतियोगिता में मिला प्रथम स्थान


बस्ती। अखिल भारतीय निबंध प्रतियोबिता मे सरस्वती वि़द्या मन्दिर रामबा्रग के 7वीं कक्षा के छात्र रितेश राज ने गोरक्ष प्रान्त में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय और जनपद को गौरवान्वित किया है। सरस्वती शिशु मन्दिर रामबा्रग के प्रधानाचार्य भानु प्रताप त्रिपाठी एवं प्रान्तीय संस्कृति बोध परियोजना प्रमुख ने रितेश को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह व नगद देकर सम्मानित किया।
रितेश पढ़ाई लिखाई मे काफी अच्छे हैं, अपने पिता साहित्याकार, कवि डा. अजीत श्रीवास्तव व गुरूजनों से प्रेरणा लेकर लगातार अच्छे अंक अर्जित कर रहे हैं। उनका सपना है कि हाईस्कूल मे प्रदेश टॉप कर विद्यालय और परिजनों का नाम रोशन करेंगे। रितेश की सफलता पर परिजनों, सगे सम्बन्धियों मे काफी खुशी है, लोग उन्हे बधाइयां व शुभकानमायें दे रहे हैं। रितेश को शुभकामनायें देने वालों में प्रमुख रूप से बाबा कृष्णमोहन श्रीवास्तव, माता सुमन श्रीवास्तव, पिता डा. अजीत श्रीवास्तव, डा. वीके. वर्मा, आशीष श्रीवास्तव, डा. रघुवंश मणि त्रिपाठी, अशोक श्रीवास्तव, रामसजन यादव आदि शामिल हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages