गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा महानगर एवं जिला गोरखपुर की कार्यकत्रियों ने दिल्ली में आयोजित ‘AI Summit’ के दौरान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस एवं यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए कथित अमर्यादित एवं अनुशासनहीन कृत्य के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया।
महिला मोर्चा की ओर से भारत की वैश्विक छवि को धूमिल करने के आरोपों के विरोध में चेतना तिराहा, बाल विहार गोलघर, गोरखपुर पर तख्तियां लेकर विशाल विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यकत्रियों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर इस प्रकार की गतिविधियां देश की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने वाली हैं और इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।
कार्यक्रम का नेतृत्व महानगर अध्यक्ष श्वेता श्रीवास्तव एवं जिला अध्यक्ष चंचला शुक्ला ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राष्ट्र की अस्मिता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा देश की गरिमा के विरुद्ध होने वाले हर कृत्य का महिला मोर्चा मजबूती से विरोध करता रहेगा।
प्रदर्शन में मीरा दूबे, रेनू पांडेय, रत्नेश मौर्या, उषा चौहान, रचना गुप्ता, किरण दूबे, सपना श्रीवास्तव, शीला चौहान, इंदकला साहनी, लीला श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

No comments:
Post a Comment