प्रयागराज। नारायण स्वरूप हॉस्पिटल, मुंडेरा धूमनगंज, प्रयागराज द्वारा रविवार 22 फरवरी को करछना क्षेत्र के बीके मेमोरियल पब्लिक स्कूल, पूर्व खास में प्रातः 10 बजे से अपराह्न 4 बजे तक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्रीय नागरिकों की भारी भीड़ उमड़ी और लगभग 250 मरीजों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से निःशुल्क परामर्श प्राप्त किया।शिविर में जनरल सर्जरी, यूरोलॉजी, फेफड़ा रोग एवं स्त्री-प्रसूति रोग से संबंधित बीमारियों— पथरी, पाइल्स, फिशर, फिस्टुला, प्रोस्टेट, हर्निया, अपेंडिक्स, गॉलब्लैडर स्टोन, गुर्दे की पथरी, सांस एवं फेफड़ा रोग, बच्चेदानी की गांठ एवं ट्यूमर आदि के लिए जांच एवं परामर्श की व्यवस्था की गई।विशेषज्ञ टीम में डॉ. राजीव सिंह (एडवांस्ड लेप्रोस्कोपिक एवं लेजर पाइल्स सर्जन, यूरोलॉजिस्ट), डॉ. पुष्कर मिश्रा (जनरल एवं पाइल्स सर्जन), डॉ. मोहम्मद तारीख (फेफड़ा रोग विशेषज्ञ), डॉ. वनिता ठाकुर (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ) तथा डॉ. सोनिया सिंह (एडवांस्ड लेप्रोस्कोपिक गायनी सर्जन) शामिल रहीं।शिविर में सर्वाधिक मरीज फेफड़ा रोग, डायबिटीज और उच्च रक्तचाप से संबंधित पाए गए। इसके अतिरिक्त पेट दर्द, पथरी, कब्ज, गठिया, कमर दर्द एवं एसिडिटी के मरीजों की संख्या भी उल्लेखनीय रही। लगभग 20 मरीज बवासीर (पाइल्स) से पीड़ित पाए गए, जिन्हें निःशुल्क जांच व दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। सभी मरीजों के लिए निःशुल्क शुगर एवं रक्त जांच की सुविधा भी दी गई। जांच के दौरान लगभग 5 मरीजों में कैंसर के संभावित लक्षण पाए गए, जिन्हें आगे की विस्तृत जांच और उपचार के लिए परामर्श दिया गया।करीब 20 मरीजों को शल्य चिकित्सा की आवश्यकता चिन्हित की गई। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि ऐसे मरीजों को रजिस्ट्रेशन के आधार पर 50 प्रतिशत रियायत पर ऑपरेशन सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।शिविर में आयुष्मान भारत योजना के तहत निःशुल्क उपचार की जानकारी दी गई। साथ ही वायु एवं जल प्रदूषण से बचाव, व्यक्तिगत स्वच्छता, कैंसर के कारण, लक्षण एवं बचाव के उपायों पर विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किया गया।आयोजन में पूर्व ब्लॉक प्रमुख बलराज सिंह, राजू भैया तथा पूर्व आईजी छविनाथ सिंह का विशेष सहयोग रहा। क्षेत्र के सम्मानित नागरिक रिंकू सिंह, भूप सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने भी योगदान दिया। शिविर का संचालन मैनेजर एसबीआई एवं अनुज सिंह ने किया, जबकि प्रचार-प्रसार एवं समन्वय में धर्मेंद्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।इस अवसर पर डॉ. राजीव सिंह ने बताया कि नारायण सेवा संस्थान के तत्वावधान में इस प्रकार के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर समय-समय पर विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि आमजन को समय पर जांच, उचित उपचार, आयुष्मान योजना का लाभ और स्वस्थ जीवन शैली के प्रति जागरूक किया जा सके।
Monday, February 23, 2026
प्रयागराज के करछना में नारायण स्वरूप हॉस्पिटल का विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

Tags
# उत्तर प्रदेश
Share This
About VOICE OF BASTI
उत्तर प्रदेश
Tags
उत्तर प्रदेश
Post Bottom Ad
Responsive Ads Here
Author Details
Templatesyard is a blogger resources site is a provider of high quality blogger template with premium looking layout and robust design. The main mission of templatesyard is to provide the best quality blogger templates which are professionally designed and perfectlly seo optimized to deliver best result for your blog.
No comments:
Post a Comment