<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, February 22, 2026

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत डीएम ने किया स्थापित मतदेय स्थल का निरीक्षण


बस्ती। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना ने बस्ती सदर के शिवहर्ष किसान इंटर कॉलेज तथा विकास प्राधिकरण परिसर में स्थापित मतदेय स्थल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मतदेय स्थल पर उपलब्ध सुविधाओं, मतदाता सूची के अद्यतन कार्य, बीएलओ की उपस्थिति तथा प्राप्त आपत्तियों/दावों के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा की। सभी बीएलओ के पास 6 जनवरी 2026 को प्रकाशित आलेख्य मतदाता सूची तथा पर्याप्त संख्या मे सभी प्रकार के फार्म 6, 7, व 8 उपलब्ध रहे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत सभी पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ा जाए तथा किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम छूटने न पाए। जिलाधिकारी ने बूथ स्तर अधिकारियों (BLO) को निर्देश दिए कि वे घर-घर सत्यापन कार्य को गंभीरता से पूर्ण करें और मतदाताओं को जागरूक कर अधिक से अधिक लोगों को अपने मताधिकार के प्रति प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ पुनरीक्षण कार्य संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इस अवसर पर संबंधित  अधिकारीगण उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages