<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, February 22, 2026

अटल बिहारी बाजपेयी प्रेक्षागृह में मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर संपन्न


बस्ती। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण व कार्यपालक अध्यक्ष उ० प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, के निर्देशानुसार व  जनपद न्यायाधीश  शमसुल हक के मार्गदर्शन में आम जनता के विधिक सशक्तिकरण हेतु अटल बिहारी बाजपेयी प्रेक्षागृह (बस्ती क्लब) में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया। जनपद न्यायाधीश बस्ती द्वारा पर्यावरण संरक्षण व जनसंरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वृक्षारोपण करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
उक्त मेगा शिविर में महिला सशक्तिकरण हेतु समाज कल्याण विभाग, बाल विकास व पुष्टाहार विभाग,ग्राम्य विकास विभाग, कृषि विभाग,पंचायती राज विभाग, श्रम एवं सेवा विभाग, चिकित्सा विभाग, परिवहन विभाग, बैंक सहायता एवं ऋण विभाग, जिला कारागार विभाग,सहित लगभग 44 विभागों द्वारा अपना शिविर लगाकर समाज के निर्बल वर्ग, दिव्यांग बच्चों, स्त्रियों, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों व अनुसूचित जाति व जनजाति हेतु विभिन्न विभागों द्वारा जारी जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरुकता पैदा की गयी।
जनपद न्यायाधीश द्वारा आम जनता की न्याय तक पहुँच को विधि के शासन का अभिन्न अंग बताया गया और कहा गया कि न्याय तक पहुँच की अवधारणा केवल न्यायालय आधारित कानूनी सेवाओं तक सीमित नहीं है। अपितु राज्य के अंतर्गत विभिन्न अधिनियमों और कल्याणकारी योजनाओं तक लोगों को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करना तथा योजनाओं तक आम जनता की पहुँच सुनिश्चित करना है। जनपद न्यायाधीश द्वारा मेगा शिविर में विभिन्न विभागों के शिविरों के पर्यवेक्षण के लिए न्यायिक अधिकारियों की एक कमेटी गठित की गई थी।
उक्त मेगा शिविर में सामाजिक बुराईयों के प्रति जागरुकता पैदा करने के उद्देश्य से बच्चों द्वारा दहेज प्रतिषेध, बाल श्रम निषेध, बाल विवाह निषेध पर नाट्य मंचन कर आम जनता को जागरुक किया गया। मेगा शिविर में विभिन्न जनपद न्यायाधीश, ने विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं के तहत चिन्हित किए गए पात्र लाभार्थी गण को टूल- किट चेक,श्रम पंजीयन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया तथा प्रधानमंत्री फसल योजना,प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना,विश्वकर्मा सम्मान योजना के पात्र लाभार्थी गण को प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया।
राज बाबू सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, द्वारा उक्त मेगा शिविर में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, द्वारा आम जनमानस हेतु जारी विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई तथा लोगों को नालसा व सालसा द्वारा जारी किए गए टोल फ्री नंबर तथा न्याय मार्ग एप के फायदे के बारे में जागरुक किया गया। कार्यक्रम में जिले के समस्त प्रशासनिक विभागों द्वारा बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से उक्त मेगा शिविर में रक्तदान शिविर भी लगाया गया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages