<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, February 7, 2026

हमारा लक्ष्य मलेशिया के साथ रक्षा व आर्थिक संबंधों को और मजबूत करना है - प्रधानमंत्री मोदी


नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि भारत मलेशिया के साथ रक्षा एवं सुरक्षा संबंधों को मजबूत करने तथा आर्थिक और नवोन्मेष के क्षेत्र में साझेदारी को बढ़ाने पर विचार कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को दक्षिणपूर्व एशियाई देश मलेशिया की दो दिवसीय यात्रा पर रवाना हो गए। मोदी ने मलेशिया की यात्रा पर रवाना होने से पहले कहा, ‘‘भारत और मलेशिया के बीच ऐतिहासिक संबंधों में हाल के वर्षों में निरंतर प्रगति हुई है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘मैं प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ अपनी चर्चाओं और हमारी व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने को लेकर उत्साहित हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारा लक्ष्य अपने रक्षा और सुरक्षा संबंधों को गहरा करना, अपनी आर्थिक और नवाचार साझेदारी को बढ़ाना तथा नए क्षेत्रों में अपने सहयोग का विस्तार करना है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages