गोरखपुर। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद द्वारा 17 फरवरी को न्यू साईं पुरम कॉलोनी, मेडिकल कॉलेज रोड, मुगलहा में कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम में 21 कन्याओं को अंगवस्त्र भेंट कर वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान से पूजन किया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक अशोक पांडेय (संरक्षक, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद) और रूपेश कुमार श्रीवास्तव (अध्यक्ष, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, गोरखपुर) होंगे।
कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आज परिषद की तैयारी बैठक आयोजित की गई, जिसमें कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं और जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा हुई।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के महामंत्री मदन मुरारी शुक्ला ने इस संबंध में जानकारी दी।

No comments:
Post a Comment