<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, February 23, 2026

बेलवा सेंगर बूथ संख्या 144 पर मतदाताओं का इंतजार, नाम जुड़वाने के लिए जारी है अभियान

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


संत कबीर नगर। विधानसभा मेहदावल (312) के अंतर्गत बेलवा सेंगर बूथ संख्या 144 पर मतदाता सूची में नाम जोड़ने का विशेष अभियान जारी है, लेकिन जागरूकता के अभाव में अपेक्षित संख्या में मतदाता नहीं पहुंच रहे हैं। जानकारी के अनुसार बीएलओ द्वारा चार बार सूचना/नोटिस जारी किए जाने के बावजूद कई मतदाता अपने नाम जुड़वाने के लिए बूथ पर नहीं आ रहे हैं।

बूथ पर तैनात बीएलओ कर्मचारी मतदाताओं का इंतजार कर रहे हैं। इस दौरान कमल सिंह, मधु सिंह, शशि चौधरी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विपिन सिंह तथा सफाई कर्मचारी दयाशंकर भी मौके पर उपस्थित रहे और लोगों से नाम जुड़वाने की अपील करते रहे।

स्थानीय प्रतिनिधियों का कहना है कि मतदाता सूची में नाम दर्ज होना प्रत्येक नागरिक का अधिकार और कर्तव्य दोनों है। यदि मतदाता स्वयं जागरूक नहीं होंगे तो कर्मचारी कब तक इंतजार करते रहेंगे। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि समय रहते अपने नाम की जांच कर आवश्यक संशोधन या नया पंजीकरण अवश्य कराएं, ताकि आगामी चुनाव में मतदान के अधिकार से वंचित न रहना पड़े।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages