<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, February 23, 2026

रिहैब प्लस सेन्टर में मनाया गया रोटरी क्लब इंटरनेशनल का 121वां स्थापना दिवस

बस्ती। सुर्तीहट्टा पुरानी बस्ती स्थित रिहैब प्लस डे केयर सेन्टर मे दिव्यांग बच्चों के बीच रोटरी इंटरनेशनल का 121 वां स्थापना दिवस ‘विश्व सद्भावना दिवस’ के रूप मे मनाया गया। रोटरी ने ‘विश्व सद्भावना’ इस सत्र की थीम निर्धारित किया है। केट काटने के उपरान्त रोटरी कलब बस्ती सेन्ट्रल द्वारा क्लब की थीम के बारे मे विस्तार से जानकारी दी गई।



क्लब सचिव कलीमुल्ला खान ने कहा रोटरी ने सदैव सद्भावना को बढ़ावा दिया है। अपने सिद्धान्तों पर अरगे बढ़ते हुये रोटरी ने समाजसेवा के क्षेत्र मे 121 साल पूरे किये। आज रोटरी के साथ गौरशाली अतीत जुड़ा हुआ है। चार्टर सचिव डा. एल.के. पाण्डेय ने बताया कि पूरी दुनियां रोटरी की स्थापना के 121 साल पूरे होने पर विश्व सद्भावना दिवस के रूप मे मना रही है। रोटरी का इतिहास इतना गौरवशाली है कि हर किसी को इससे जुड़कर गर्व महसूस होता है।

आयोजन के दौरान रिहैब प्लस डे केयर सेन्टर के दिव्यांग बच्चों को पाठ्य सामग्री बांटी गई। डा. पाण्डेय ने कहा अपने अतीत को संजोये रखते हुये वर्तमान से प्रेरणा लेकर रोटरी अपने सिद्धान्तों पर निरन्तर आगे बढ़ेगा। बच्चों ने क्लब के पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया और सेन्टर की संचालिका नीलम मिश्रा ने क्लब के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से चार्टर प्रेसीडेन्ट, रो. मुनरूद्दी अहमद, रो. त्रिपुरारी शंकर श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष रो. दिलीप कुमार गुप्ता, रो. नरेश कुमार सडाना, रो. आशीष ठुकराल, सत्या गुप्ता, अकृता तथा दीपक, माधुरी, सलोनी, सुमित, फरहीन, ईशान, संस्कार, रवि, अली, मोहित आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages