<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, January 15, 2026

स्वामी दयानन्द विद्यालय में मकर संक्रांति पर्व पर यज्ञ का आयोजन


बस्ती। मकर संक्रांति का पर्व हमें भारतीय संस्कृति के मूल्यों और सिद्धांतों के व्यावहारिक रूप के दर्शन कराता है। एकादशी व्रत के दिन पड़ने के कारण यह पर्व एक दिन बाद मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में 
सुरतीहट्टा बस्ती स्थित स्वामी दयानन्द विद्यालय परिसर में मकर संक्रांति पर्व के पावन अवसर पर वैदिक परंपरा के अनुसार यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गरुण ध्वज पाण्डेय योगाचार्य के सानिध्य में विधि विधानपूर्वक सम्पन्न हुआ। यज्ञ में आहुतियाँ देकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की गई।
इस अवसर पर ओम प्रकाश आर्य ने उपस्थित लोगों को मकर संक्रांति पर्व के धार्मिक, आध्यात्मिक एवं वैज्ञानिक महत्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति सूर्य के उत्तरायण होने का प्रतीक है, जो जीवन में सकारात्मकता, ऊर्जा और नवचेतना का संचार करता है। यह पर्व त्याग, तप और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम में सामाजिक समरसता एवं सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का संदेश भी दिया गया। यज्ञ के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार से वातावरण आध्यात्मिक एवं भक्तिमय बना रहा।
इस अवसर पर आदित्यनारायण गिरि ने लोगों को तिल गुड़ का सेवन करने का सुझाव दिया और बताया कि तिल के जल से स्नान करना, तेल की मालिश करना तथा उसका सेवन करना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है।
कार्यक्रम में नीतीश कुमार, अरविन्द श्रीवास्तव, दिनेश मौर्य, अनूप कुमार त्रिपाठी, शिवांगी गुप्ता, पूजा साहनी, ज्योति सोनी, स्वप्नल, महक अनीशा मिश्रा, अंशिका पाण्डेय सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages