<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, January 27, 2026

गोरखपुर को मिलेगी विकास की रफ्तार : खजांची फ्लाईओवर और बरगदवा ओवरब्रिज का लोकार्पण करेंगे सीएम योगी


गोरखपुर। खजांची फ्लाईओवर और बरगदवा रेल ओवरब्रिज का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही खजांची और बरगदवा क्षेत्र में जाम की समस्या का समाधान हो जाएगा। इससे पहले मुख्यमंत्री ने 19 दिसंबर को गोरखनाथ रेल ओवरब्रिज का लोकार्पण किया था।
योगी सरकार में वाह्य और आंतरिक हिस्से में फोरलेन सड़कों से आच्छादित गोरखपुर, रोड कनेक्टिविटी की नई नजीर पेश करने जा रहा है। शहर में यातायात सुगमता को और बढ़ाने के लिए एक नया रेल ओवरब्रिज (बरगदवा में) और एक नया फ्लाईओवर (खजांची चौराहा) बनकर तैयार हो गया है।
- 248.69 करोड़ रुपये है लागत
मुख्यमंत्री बरगदवा चौराहे से जेल रोड पर नकहा जंगल-मानीराम स्टेशनों के मध्य समपार संख्या 5 ए पर रेल उपरिगामी सेतु (ओवरब्रिज) का लोकार्पण करेंगे। इसके निर्माण पर 152.19 करोड़ रुपये की लागत आई है। बरगदवा के लोकार्पण स्थल से ही मुख्यमंत्री खजांची चौराहा पर 96.50 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित फ्लाइओवर को भी लोकार्पित करेंगे।
1092 मीटर लंबे बरगदवा ओवरब्रिज से रेलवे समपार फाटक पर लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिलेगी तथा महानगर के उत्तरी हिस्से की यातायात सुगमता और बेहतर हो जाएगी। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज होते हुए महाराजगंज जाने वाले यात्रियों की राह भी आसान होगी।
605 मीटर लंबा खजांची फ्लाईओवर जेल बाईपास को स्पोर्ट्स कॉलेज रोड से सीधी कनेक्टिविटी देता है। इस फ्लाईओवर से कौवाबाग से खजांची चौराहा होते हुए फर्टिलाइजर कारखाना, सोनौली रोड जाना सहज और सुगम हो जाएगा।
- अगले दो माह में ये भी बनकर हो जाएंगे तैयार
1. चौरीचौरा-भोपा बाजार में समपार संख्या 147बी पर रेल ओवरब्रिज, लागत 49.22 करोड़ रुपये।
2. नौसढ़-पैडलेगंज मार्ग पर सिक्सलेन फ्लाईओवर तथा देवरिया बाईपास कनेक्टिंग फ्लाईओवर, लागत 429.49 करोड़ रुपये।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages