<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, January 10, 2026

हर्रैया में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन, समाज की एकजुटता पर जोर


बस्ती। हिंदू समाज की बंधुता, परस्पर प्रेम, सहयोग और स्वाभिमान को मजबूत करने के उद्देश्य से शनिवार को हर्रैया स्थित बीआर इंटर कॉलेज परिसर में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह सेवा प्रमुख सेंथिल ने कहा कि देश में शौर्य, ज्ञान और संपत्ति की कोई कमी नहीं रही, लेकिन असंगठित रहने के कारण भारत को गुलामी का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज की एकजुटता से ही समाज और राष्ट्र का उत्थान संभव है।
उन्होंने सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी अपनाने, कुटुंब प्रबोधन और नागरिक कर्तव्य को “पंच परिवर्तन” बताते हुए कहा कि यही व्यक्ति से समाज तक सकारात्मक बदलाव का आधार है और इससे ही गौरवशाली राष्ट्र का निर्माण होगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ. दीनानाथ पटेल ने कहा कि सनातन धर्म के सिद्धांत ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ और ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः’ संपूर्ण मानवता के कल्याण का मार्ग दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि भारत पुनः विश्व गुरु बनने की दिशा में अग्रसर है।
सम्मेलन में विधायक अजय सिंह सहित बड़ी संख्या में संत-महात्मा, संघ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages