<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, January 19, 2026

भारत मुक्ति मोर्चा और सहयोगी संगठनों के पदाधिकारी घोषित


बस्ती। सोमवार को भारत मुक्ति मोर्चा पदाधिकारियों की बैठक कटरा के निकट स्थित एक मैरेज हाल के सभागार में राष्ट्रीय सह प्रभारी बिन आनन्द कुमार गौतम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मोर्चा और उससे जुड़े फ्रन्टल संगठनों का पुर्नगठन कर सर्व सम्मति से पदाधिकारी घोषित किये गये।

आर.के. आरतियन को भारत मुक्ति मोर्चा का पूर्वान्चल जोन प्रभारी, राम औतार पासवान  जिलाध्यक्ष , राम सुमेर यादव को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष, अमर जीत आर्य को भारतीय विद्यार्थी मोर्चा जिलाध्यक्ष, सोनी को  भारतीय विद्यार्थी छात्रा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष, बी.एल. राना को बहुजन क्रांति मोर्चा जिलाध्यक्ष,  कनकलता पटेल को राष्ट्रीय मूलनिवासी महिला संघ जिला प्रभारी , चंद्रवती देवी को  राष्ट्रीय मूलनिवासी महिला संघ जिलाध्यक्ष,  दीपक आर्य को भारतीय युवा विंग अध्यक्ष, हरिहर यादव को राष्ट्रीय क्रिश्चियन मोर्चा अध्यक्ष, भूपेंद्र चौधरी को इंडियन लीगल प्रोफेशन एसोसिएशन इल्पा एड ,  भंते प्रज्ञानंद को बुद्धिष्ट इंटरनेशनल नेटवर्क जिला प्रभारी, बौद्धाचार्य सीताराम भारती को बुद्धिष्ट इंटरनेशनल नेटवर्क जिलाध्यक्ष, एजाज खान को राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा अध्यक्ष दायित्व सौंपा गया।
बीएमपी के प्रदेश उपाध्यक्ष मुख्य अतिथि आर के गौतम ने कहा कि नये पदाधिकारी निश्चित रूप से जनहित के सवालों को और गति देकर संगठन को मजबूती देंगे। विशिष्ट अतिथि विजय विक्रम चौहान पूर्वांचल जोन अध्यक्ष, नीलू निगम राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा  ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया। बैठक का संचालन हृदय गौतम और समापन चंद्रिका प्रसाद प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बीएमपी ने किया।
बैठक में  उदयराज विद्यार्थी, ठाकुर प्रेम नंदवंशी, राहुल मद्धेशिया, महेंद्र कुमार,मो. अजीम , डा रिफाकत अली, रंगई प्रसाद, अजय,गोविंद, बुद्धेश राना, चंद्र प्रकाश गौतम, अमरनाथ, गिरजेश,कमलावती, अखिलेश्वरी, अंशिका, उर्मिला, प्रमिला, किस्मता आदि उपस्थित रहे। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages