<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, January 12, 2026

स्वामी विवेकानंद भारतीय युवा शक्ति के महान प्रेरणा स्रोत - डॉ. धर्मेंद्र सिंह

गोरखपुर। स्वामी विवेकानंद जी की जन्म जयंती के अवसर पर बेनीगंज स्थित भाजपा महानगर कार्यालय में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ विधायक विपिन सिंह और महानगर संयोजक राजेश गुप्ता भी मौजूद थे।

मुख्य अतिथि डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद भारतीय युवा शक्ति के महान प्रेरणा स्रोत हैं। उनके विचार और व्यक्तित्व आज भी युवाओं को नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन युवाओं के लिए मार्गदर्शन और नेतृत्व का आदर्श है। विशेष रूप से उनका शिकागो में दिया गया ऐतिहासिक भाषण भारत की सांस्कृतिक एकता और गौरव को विश्व पटल पर प्रस्तुत करने का संदेश देता है, जिसे युवाओं को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।
विधायक विपिन सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारतीय ज्ञान, दर्शन और संस्कृति को विश्व में पुनः प्रतिष्ठित किया। उनके ओजस्वी विचार, आत्मविश्वास और युवा शक्ति में अटूट विश्वास आज भी देश को नवजागरण, सेवा और राष्ट्र उत्थान की दिशा में प्रेरित करता है।
महानगर संयोजक राजेश गुप्ता ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी सनातन संस्कृति की आभा को युवाओं तक पहुँचाने और उन्हें प्रेरित करने वाले महान व्यक्तित्व हैं।
कार्यक्रम में महानगर महामंत्री अच्युतानंद शाही, इंद्र मणि उपाध्याय, ओम प्रकाश शर्मा, दयानंद शर्मा, वीरेंद्र पांडेय, शशिकांत सिंह, रमेश प्रताप गुप्ता, महानगर मंत्री अजय श्रीवास्तव, मनोज अग्रहरी, अवधेश अग्रहरी, गौरव तिवारी, सुरेन्द्र चौबे, अमित कुमार श्रीवास्तव, शिशिर वर्मा, प्रदीप सिंह, मुकेश चौधरी, विकास शर्मा, प्रशांत विश्वकर्मा, प्राण तिवारी, विशाल गुप्ता, श्रीराम पांडेय, राम केवल पासवान, सिद्धांत घोष, आनंद अग्रहरी, अजय मणि त्रिपाठी, वरुण चौरसिया, दयाकृष्ण गुप्ता, विशाल सोनकर सहित महानगर और मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के आदर्शों और उनके जीवन दृष्टांत को याद करते हुए युवाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत के रूप में उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages