वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। रविवार को कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी के संयोजन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी का 54वां जन्मदिन केक काटकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी ने कहा कि देश के लोगों को प्रियंका गांधी में स्वर्गीय इंदिरा गांधी की छवि दिखाई देती है। प्रियंका गांधी ने बीते वर्षों में सड़क पर उतरकर संघर्ष करते हुए इसे सिद्ध भी किया है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अम्बिका सिंह ने कहा कि प्रियंका गांधी और राहुल गांधी से देश के लोगों को बड़ी उम्मीदें हैं। प्रियंका गांधी के सांसद बनने के बाद आने वाले समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कड़ी चुनौती मिलने वाली है। उन्होंने कहा कि जनहित के सवालों और मनरेगा को लेकर पार्टी नेतृत्व के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कांग्रेस 100 दिन का चरणबद्ध आंदोलन जारी रखेगी।
जन्मदिन कार्यक्रम के उपरांत पत्रकारों से बातचीत में पूर्व विधायक अम्बिका सिंह ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह वोट चोरी के मंसूबों पर काम कर रही है। मनरेगा के कानूनी अस्तित्व को समाप्त कर उसे मात्र एक योजना बनाने का षड्यंत्र रचा जा रहा है तथा एसआईआर के माध्यम से वोट काटने की साजिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी भाजपा के इन नापाक मंसूबों को सफल नहीं होने देगी। कांग्रेस का संकल्प है कि मनरेगा योजना को उसके मूल स्वरूप में बहाल कराने के लिए जन आंदोलन किया जाएगा। मजदूरों और ग्राम सभा के अधिकारों के लिए पार्टी वचनबद्ध है तथा मनरेगा मजदूरों की न्यूनतम मजदूरी 400 रुपये प्रतिदिन कराने के लिए संघर्ष जारी रहेगा।
कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता देवेन्द्र श्रीवास्तव, डा. वाहिद अली सिद्दीकी, शौकत अली नन्हू, संदीप श्रीवास्तव, अलीम अख्तर, साधू शरण आर्य, नर्वदेश्वर शुक्ला, रामधीरज चौधरी, सुनील पाण्डेय, राहुल चौधरी, लालजीत पहलवान, गुड्डू सोनकर, शब्बीर अहमद, फजल आजम, जमील कादरी, सलाहुद्दीन, जगदीश शर्मा, मोहम्मद अशरफ, अली, बृजभान कनौजिया, रामप्रीत, उमेश उपाध्याय, अयोध्या, राम बहादुर सिंह, विश्वजीत, जमशेद हुसैन, महबूब हसन, अमित श्रीवास्तव सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment